Pintu Mondal @Pintujdu
Jamui,Bihar Joined February 2019-
Tweets5K
-
Followers332
-
Following9
-
Likes10K
जो भी स्नातक भाई एवं सम्मानित शिक्षकगण हैं, उनसे मैं अपील करता हूँ कि पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से श्री नीरज कुमार जी सहित सभी आठों सीटों पर हमारे NDA प्रत्याशियों को भारी बहुमत से विजयी बनाकर हमारी सरकार को और मजबूत करें। वोट देने से पूर्व यह जरूर सोचें कि आज से 20 वर्ष पहले बिहार कहाँ खड़ा था। जंगलराज कहा जाता था। डर और भय का वातावरण था। लोग शाम के बाद घरों से निकलने में डरते थे। सांप्रदायिक दंगे होते थे। शिक्षा व्यवस्था बदहाल थी और स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति भी अच्छी नहीं थी। वर्ष 2005 में हमारे सर्वमान्य नेता श्री नीतीश कुमार जी के नेतृत्व में सरकार बनने के बाद हमने सबसे पहले विधि-व्यवस्था को मजबूत किया। न्याय के साथ सुशासन के मूलमंत्र के साथ प्रदेश में विकास के कार्य हुए। लाखों विद्यालय भवनों का निर्माण हुआ। बड़े पैमाने पर शिक्षकों की नियुक्ति शुरू हुई। गाँवों में पक्की सड़कों का जाल बिछाया गया। ग्राम पंचायतों को सुदृढ़ किया गया। बिजली और स्वास्थ्य व्यवस्था को बेहतर बनाया गया। आगामी 23 अक्टूबर को आप सभी बिहार की इस विकास यात्रा के पक्ष में मतदान करें। आपका एक-एक वोट बिहार की तकदीर और तस्वीर बदलने का काम करेगा तथा प्रदेश में खुशहाली का मार्ग प्रशस्त करेगा।
बिहार विधान परिषद् चुनाव को लेकर आज पार्टी प्रदेश मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुआ। यह चुनाव ऐसे समय में हो रहा है, जब हम अपने सर्वमान्य नेता आदरणीय श्री नीतीश कुमार जी के मार्गदर्शन एवं केंद्र सरकार के सहयोग से विकसित बिहार के लक्ष्य की ओर निरंतर आगे बढ़ रहे हैं। आदरणीय श्री नीतीश कुमार जी के नेतृत्व में विकास की जो ऐतिहासिक एवं परिवर्तनकारी यात्रा शुरू हुई थी, वह माननीय मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी जी के कुशल नेतृत्व में आगे बढ़ रही है। शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली, विधि-व्यवस्था और महिला सशक्तिकरण सहित हर क्षेत्र में निरंतर कार्य हो रहे हैं। प्रदेश की प्रगति के लिए प्रतिदिन नए-नए निर्णय लिए जा रहे हैं। बिहार की विकास यात्रा पूरी ऊर्जा और सामर्थ्य के साथ आगे बढ़ती रहे, इसके लिए आपके समर्थन की आवश्यकता है। अतः आप सभी से अपील है कि आगामी 23 अक्टूबर को सभी आठों सीटों पर हमारे NDA प्रत्याशियों को अपना बहुमूल्य मत देकर विजयी बनाएं। इस अवसर पर माननीय उपमुख्यमंत्री श्री विजेंद्र प्रसाद यादव जी, माननीय मंत्री @LeshiSingh जी, मंत्री सुश्री @_ShreyasiSingh जी, मंत्री श्री दीपक प्रकाश जी सहित NDA के कई वरिष्ठ नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
आगामी 23 अक्टूबर को जब आप मतदान केंद्र पर जाएँ, तो एक बार अवश्य याद करें कि वर्ष 2005 से पहले बिहार कैसा था? आपका बाढ़ क्षेत्र कैसा था? सड़कों, स्कूलों, बिजली, अस्पतालों और कानून-व्यवस्था की क्या स्थिति थी? खुद भी याद करें और नई पीढ़ी के मतदाताओं को भी उस दौर की परिस्थितियों से अवगत कराएँ। अपने साथी मतदाताओं को बताएँ कि कैसे हमारे नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार जी के नेतृत्व में बिहार की तकदीर और तस्वीर बदली है। बिजली, सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि एवं महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में अनेक महत्वपूर्ण कार्य हुए हैं। सामाजिक न्याय के सिद्धांतों को जमीन पर उतारते हुए, बिना किसी भेदभाव के समाज के हर तबके को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने का प्रयास किया गया है। न्याय के साथ विकास की यह यात्रा निरंतर आगे बढ़ती रहे, इसके लिए आपका साथ, सहयोग एवं समर्थन आवश्यक है। इस चुनाव में आपका एक-एक वोट विकसित बिहार के संकल्प को मजबूती देगा और एक समृद्ध बिहार के निर्माण में योगदान करेगा।
पटना जिले के बाढ़ में पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से NDA समर्थित जद (यू) प्रत्याशी श्री @neerajkumarmlc एवं पटना शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी श्री नवल किशोर यादव जी के समर्थन में आयोजित जनसभा में शामिल हुआ। बाढ़ से हमारे नेता आदरणीय श्री नीतीश कुमार जी का मजबूत रिश्ता एवं लगाव रहा है। यहाँ की जनता ने उन्हें पाँच बार सांसद चुनकर भेजा। सांसद और मुख्यमंत्री के रूप में उन्होंने बाढ़ सहित पूरे बिहार के विकास के लिए अनेक ऐतिहासिक कार्य किए। इस विकास यात्रा में हमारे प्रत्याशी श्री नीरज कुमार जी उनके अहम सहयोगी रहे हैं। मैं बाढ़ सहित पटना स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के सभी मतदाताओं से अपील करता हूँ कि आगामी 23 अक्टूबर को मतदान करते समय वर्ष 2005 से पहले के बिहार और आज के बिहार की स्थिति को अवश्य याद करें। नई पीढ़ी को भी उस दौर की परिस्थितियों से अवगत कराएँ। आइए, आदरणीय श्री नीतीश कुमार जी के नेतृत्व में पिछले दो दशकों में हुए विकास और प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के सहयोग से मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी जी के नेतृत्व में आगे बढ़ रही विकास यात्रा के समर्थन में मतदान करें। आपका एक-एक वोट बिहार के करोड़ों युवाओं के उज्ज्वल भविष्य, शिक्षा एवं रोजगार के नए अवसरों और विकसित बिहार की मजबूत बुनियाद का आधार बनेगा। कार्यक्रम में माननीय मंत्री @LeshiSingh जी, माननीय मंत्री श्री दामोदर रावत जी, जद (यू) के प्रदेश अध्यक्ष श्री @JDUUmeshSingh जी, मंत्री एवं लोजपा नेता श्री संजय पासवान जी, मंत्री एवं RLM नेता श्री दीपक प्रकाश जी सहित बड़ी संख्या में NDA के नेता, कार्यकर्ता एवं स्नातक और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के मतदाता उपस्थित रहे।
बिहार विधान परिषद् चुनाव के निमित्त नवादा–नालंदा यात्रा पर निकलने से पूर्व माननीय स्वास्थ्य मंत्री श्री @Nishantjdu81 जी ने जद (यू) के राष्ट्रीय अध्यक्ष, बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री एवं माननीय राज्यसभा सांसद श्री @NitishKumar जी से मिलकर उनका आशीर्वाद एवं मार्गदर्शन प्राप्त किया। इस अवसर पर माननीय उपमुख्यमंत्री श्री @VijayKChy जी, पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री @JDUUmeshSingh जी, विधान परिषद् में पार्टी के उपनेता श्री ललन सर्राफ जी, मुख्य सचेतक श्री संजय कुमार सिंह उर्फ गांधी जी सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। #BiharVidhanParishad #MLCElection #Bihar #NitishKumar #NishantKumar #JDU #JanataDalUnited
IGIMS, पटना में इलाजरत बिहार विधानसभा के माननीय उपसभापति श्री नरेंद्र नारायण यादव जी से मुलाकात कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी प्राप्त की। ईश्वर से उनके शीघ्र स्वस्थ होने एवं पूर्ण स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूँ।
जनता दल (यूनाइटेड) के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व राज्यसभा सांसद आदरणीय श्री वशिष्ठ नारायण सिंह जी की अचानक तबीयत बिगड़ने की सूचना प्राप्त हुई। तत्काल IGIMS पहुँचकर उनसे मुलाकात की और चिकित्सकों से उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। श्री वशिष्ठ नारायण सिंह जी मेरे लिए अभिभावक तुल्य हैं। वे बिहार में समाजवादी विचारधारा के अग्रणी स्तंभ रहे हैं तथा मेरे पिताजी के करीबी एवं अहम सहयोगी रहे हैं। मैं ईश्वर से उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूँ।
राघोपुर-दियारा के हृदयविदारक हादसे की पीड़ा शब्दों में व्यक्त करना असंभव है। मृतकों में अधिकांश मासूम बच्चे हैं, जिनकी असमय मृत्यु ने मन को भीतर तक झकझोर दिया है। इस असहनीय दुख ने पीड़ित परिवारों को ऐसा गहरा घाव दिया है, जिसे भर पाना शायद कभी संभव न हो। NMCH, पटना में घायलों एवं उनके परिजनों से मुलाकात कर घटना की पूरी जानकारी ली। साथ ही, डॉक्टरों को सभी घायलों का समुचित इलाज एवं बेहतर देखभाल सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
राघोपुर-दियारा की घटना बेहद पीड़ादायक है। NMCH, पटना में इलाजरत घायलों एवं उनके परिजनों से मिलकर घायलों के स्वास्थ्य की जानकारी ली। अस्पताल चिकित्सकों से भी मुलाकात कर इलाज प्रक्रिया की जानकारी प्राप्त की तथा बेहतर इलाज एवं निरंतर निगरानी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इस दुख की घड़ी में मैं पीड़ित परिवारों के साथ खड़ा हूँ। ईश्वर से सभी घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूँ।
वैशाली जिले के राघोपुर-दियरा में नाव पलटने से 13 लोगों की मृत्यु का समाचार अत्यंत दुखद एवं पीड़ादायक है। दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना करता हूँ तथा शोक-संतप्त परिजनों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करता हूँ। इस दुर्घटना में घायल 6 लोगों का इलाज पटना के NMCH में चल रहा है। आज मैंने अस्पताल पहुँचकर घायलों से मुलाकात की और उनके उपचार की स्थिति का जायजा लिया। डॉक्टरों को घायलों के बेहतर इलाज एवं समुचित देखभाल के लिए आवश्यक निर्देश दिए गए हैं। इस संबंध में वैशाली के जिलाधिकारी से बात कर घटना की जांच करने तथा भविष्य में ऐसी दुर्घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए आवश्यक कदम उठाने को कहा है।
वैशाली जिले के राघोपुर में हुए दर्दनाक नाव हादसे में मासूम बच्चों की असामयिक मृत्यु से मन अत्यंत व्यथित है। यह घटना बेहद पीड़ादायक है। इस अपूरणीय क्षति पर शोकाकुल परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं। ईश्वर दिवंगत आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा परिजनों को इस कठिन समय में संबल प्रदान करें। हादसे में घायल लोगों का इलाज पटना के नालंदा मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (NMCH) में चल रहा है। सभी घायल खतरे से बाहर हैं। उनके समुचित एवं बेहतर उपचार के लिए संबंधित चिकित्सकों और अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं। ईश्वर से सभी घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।
हमारे सर्वमान्य नेता श्री नीतीश कुमार जी के नेतृत्व में हमारी सरकार ने बीते दो दशकों में जिस निष्ठा और संकल्प के साथ बिहार की प्रगति के लिए काम किया है, उसे माननीय मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी जी के नेतृत्व में वर्तमान सरकार मजबूती से आगे बढ़ा रही है। हमें प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी का भी निरंतर सहयोग प्राप्त हो रहा है। पिछले दिनों ही राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर जी और माता सीता के नाम पर महिला विश्वविद्यालयों की घोषणा की गई है। माता सीता विश्वविद्यालय में चतुर्थ वर्गीय कर्मचारी से लेकर कुलपति तक सभी महिलाएँ होंगी। पिताजी से मैंने सीखा है कि राजनीति पद और प्रतिष्ठा हासिल करने का माध्यम नहीं, बल्कि जनसेवा का माध्यम है। हम उनके बताए रास्ते पर चलते हुए प्रदेश के हर युवा को काम देने और आत्मनिर्भर बनाने के लिए संकल्पित हैं। इस संकल्प को पूरा करने के लिए हमें आपका साथ चाहिए। मैं आप सभी से अपील करता हूँ कि पूरी ताकत और एकजुटता के साथ इस चुनाव में जुटें और पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से NDA समर्थित जद (यू) प्रत्याशी श्री नीरज कुमार जी एवं पटना शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी श्री नवल किशोर यादव जी को अपना बहुमूल्य मत देकर विजयी बनाएँ। आपका वोट बिहार के छात्रों एवं शिक्षकों की आवाज को मजबूत करेगा, शिक्षा व्यवस्था को सशक्त बनाएगा और बिहार को समृद्ध एवं विकसित बनाने की हमारी यात्रा को गति देगा।
आज नालंदा की ऐतिहासिक धरती, बिहारशरीफ में बिहार विधान परिषद् चुनाव हेतु NDA समर्थित जद (यू) प्रत्याशी श्री @neerajkumarmlc जी एवं भाजपा प्रत्याशी श्री नवल किशोर यादव जी के समर्थन में आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुआ। नालंदा भारत की गौरवशाली ज्ञान-परंपरा, समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और बौद्धिक वैभव का प्रतीक है। इसी पावन धरती के सपूत, आदरणीय श्री नीतीश कुमार जी ने बिहार को उसके भयावह अतीत से निकालकर विकास एवं प्रगति के पथ पर अग्रसर किया और सुशासन, सामाजिक न्याय तथा समावेशी विकास की एक नई इबारत लिखी। पिछले दो दशकों में उनके नेतृत्व में बिजली, सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि और महिला सशक्तीकरण के क्षेत्रों में दूरगामी परिवर्तन हुए हैं। समाज के हर वर्ग तक विकास का प्रकाश पहुँचाने और बिना किसी भेदभाव के जनकल्याण को शासन का केंद्र बनाने के लिए अनेक प्रभावी एवं परिवर्तनकारी पहल की गई हैं। मैं पटना स्नातक एवं पटना शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों के सभी सम्मानित मतदाताओं से अपील करता हूँ कि वे अपने बहुमूल्य मत से NDA के दोनों प्रत्याशियों को पुनः बिहार विधान परिषद् में भेजकर विकास की इस यात्रा को आगे बढ़ाने में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करें। कार्यक्रम में बिहार के माननीय उपमुख्यमंत्री श्री @VijayKChy जी, माननीय मंत्री एवं जद (यू) विधायक दल के नेता श्री @Shrawon_Nalanda जी, बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष श्री @sanjay_saraogi जी, जद (यू) प्रदेश अध्यक्ष श्री @JDUUmeshSingh जी, मंत्री श्री प्रमोद कुमार चन्द्रवंशी जी, RLM नेता एवं मंत्री श्री दीपक प्रकाश जी तथा लोजपा (रा.) सांसद श्री अरुण भारती जी सहित NDA के अनेक वरिष्ठ नेता, पार्टी पदाधिकारी, समर्पित कार्यकर्ता एवं पटना स्नातक तथा शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों के सम्मानित मतदाता उपस्थित रहे।
अनावश्यक रेफरल पर रोक लगाने की माननीय स्वास्थ्य मंत्री श्री निशांत कुमार जी की पहल अब रंग ला रही है। रेफरल की संख्या में अप्रत्याशित रूप से कमी आई है, साथ ही जिला अस्पतालों में ऑपरेशन की संख्या में बढ़ोतरी हुई है। अब जिलों में ही मरीजों को बुनियादी और गंभीर रोगों के इलाज की सुविधा मिल रही है। @Nishantjdu81 #Bihar #NishantKumar #JDU #JanataDalUnited
(1/3) एनडीए की एकजुटता एक बार फिर इतिहास दोहराएगी। पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से एनडीए समर्थित जद (यू) प्रत्याशी श्री @neerajkumarmlc जी एवं पटना शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से एनडीए प्रत्याशी श्री नवल किशोर यादव जी की जीत बिहार की जीत बनेगी। नालंदा के बिहारशरीफ स्थित श्रम मैदान में आयोजित विशाल चुनावी जनसभा में एनडीए के वरिष्ठ नेताओं ने दोनों उम्मीदवारों के पक्ष में समर्थन की अपील की। इस अवसर पर जद (यू) के माननीय प्रदेश अध्यक्ष श्री @JDUUmeshSingh जी, जद (यू) विधायक दल के नेता श्री @Shrawon_Nalanda जी, माननीय उपमुख्यमंत्री श्री @VijayKChy जी, माननीय स्वास्थ्य मंत्री श्री @Nishantjdu81 जी, बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष श्री @sanjay_saraogi जी, माननीय मंत्री श्री प्रमोद कुमार चंद्रवंशी जी, राष्ट्रीय लोक मोर्चा के नेता एवं माननीय मंत्री श्री दीपक प्रकाश जी, माननीय सांसद श्री कौशलेंद्र कुमार जी तथा लोजपा (रामविलास) के सांसद श्री अरुण भारती जी, राष्ट्रीय महासचिव ई. सुनील जी सहित कई माननीय विधायकगण, विधान पार्षदगण एवं एनडीए के वरिष्ठ नेताओं ने एनडीए की एकजुटता और जीत का संकल्प दोहराया। #BiharVidhanParishad #MLCElections #Bihar #NDA #JDU #JanataDalUnited
जब आप 23 अक्टूबर को वोट करने जाएँ, तो जरूर सोचें कि दो दशक पहले बिहार कहाँ खड़ा था और आज कहाँ है। शाम ढलने के बाद घर से निकलना मुश्किल था। सांप्रदायिक तनाव और दंगे आम थे। बिहार अपराध का गढ़ बन चुका था। गाँव तो छोड़िए, शहरों में भी बिजली की आपूर्ति बेहद कम होती थी। गाँवों में कच्ची सड़कें थीं, जो बरसात में कीचड़ से भर जाती थीं। बहुत कम स्कूल थे और जो थे, उनके भवन जर्जर हो चुके थे। विद्यालयों में इक्के-दुक्के शिक्षक थे। लचर शिक्षा व्यवस्था के कारण बच्चों का स्कूल जाना भी मुश्किल था। शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, पानी, बिजली, कानून-व्यवस्था और प्रदेश की अर्थव्यवस्था—सब कुछ खस्ताहाल था। वर्ष 2005 में NDA की सरकार बनने के बाद हमारे सर्वमान्य नेता, आदरणीय श्री नीतीश कुमार जी ने सुशासन और न्याय के साथ विकास का ऐसा मॉडल प्रस्तुत किया, जो आज एक मिसाल बन चुका है। वर्ष 2001 में बिहार की साक्षरता दर मात्र 47% थी, जो आज बढ़कर 79% हो गई है। महिला साक्षरता दर 33% से बढ़कर 74% हो गई है। पहले बिहार में 6 मेडिकल कॉलेज थे, जो बढ़कर 12 हो गए हैं। इंजीनियरिंग कॉलेज 2 से बढ़कर 38, पॉलिटेक्निक कॉलेज 13 से बढ़कर 46 और ITI संस्थान 13 से बढ़कर 152 हो गए हैं। IIT, NIFT, IIIT और IIM जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों की स्थापना ने बिहार के युवाओं के लिए नए अवसरों के द्वार खोले हैं। पिछले दो दशकों में बिहार ने उल्लेखनीय प्रगति की है। हमें विकास की इस यात्रा को निरंतर आगे बढ़ाते हुए विकसित बिहार के लक्ष्य को साकार करना है। इस संकल्प की सिद्धि के लिए आपके सहयोग और समर्थन की आवश्यकता है। मैं आप सभी स्नातक एवं शिक्षक मतदाताओं से अपील करता हूँ कि आगामी 23 अक्टूबर को पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से NDA समर्थित जद (यू) प्रत्याशी श्री नीरज कुमार जी एवं पटना शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी श्री नवल किशोर यादव जी को अपना बहुमूल्य मत देकर विजयी बनाएँ और बिहार की NDA सरकार को मजबूती प्रदान करें।
आज नवादा में पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से हमारे प्रत्याशी श्री @neerajkumarmlc जी एवं पटना शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी श्री नवल किशोर यादव जी के समर्थन में आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुआ। दोनों ही प्रत्याशी लगातार मजबूत जनसमर्थन के साथ बिहार विधान परिषद् के सदस्य रहे हैं। अपने-अपने क्षेत्र की जनता की सेवा करने और सरकार के साथ मिलकर उनकी समस्याओं के समाधान में उन्होंने अग्रणी भूमिका निभाई है। मतदान करने जाने से पूर्व एक बार आज से 20 वर्ष पहले की स्थिति को अवश्य याद करें। हमारे युवा साथी अपने परिवार के बुजुर्गों से पूछें कि वर्ष 2005 का बिहार कैसा था। हमारे सर्वमान्य नेता आदरणीय श्री नीतीश कुमार जी ने अपने अनथक परिश्रम और दूरदर्शी विजन से बिहार को सजाने-सँवारने का काम किया। शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली, पानी, सड़क, सुरक्षा और महिला सशक्तीकरण—हर क्षेत्र में ऐतिहासिक कार्य हुए हैं। माननीय मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी जी के नेतृत्व में हम सब विकास की इस यात्रा को निरंतर जारी रखना चाहते हैं, जिसके लिए हमें आपके सहयोग, समर्थन और आशीर्वाद की आवश्यकता है। मैं आप सभी से अपील करता हूँ कि केवल इन दोनों सीटों पर ही नहीं, बल्कि बिहार विधान परिषद् की सभी 8 सीटों पर NDA प्रत्याशियों को अपना समर्थन और आशीर्वाद दें, ताकि बिहार विधान परिषद् में पहुँचकर वे आपकी आवाज बुलंद कर सकें। कार्यक्रम में बिहार के माननीय उपमुख्यमंत्री श्री @VijayKChy जी, माननीय मंत्री एवं जद (यू) विधायक दल के नेता श्री @Shrawon_Nalanda जी, बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष श्री @sanjay_saraogi जी, जद (यू) प्रदेश अध्यक्ष श्री @JDUUmeshSingh जी, माननीय मंत्री श्री प्रमोद कुमार चन्द्रवंशी जी, RLM नेता एवं माननीय मंत्री श्री दीपक प्रकाश जी एवं लोजपा(रा.) सांसद श्री अरुण भारती जी सहित NDA के कई वरिष्ठ नेता, पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता तथा पटना स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के सम्मानित मतदाता उपस्थित रहे।
पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से NDA समर्थित जद (यू) प्रत्याशी श्री @neerajkumarmlc जी एवं पटना शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी श्री नवल किशोर यादव जी के समर्थन में आयोजित कार्यक्रमों में भाग लेने हेतु नवादा और बिहारशरीफ जा रहा हूँ। बिहार विधान परिषद् की सभी 8 सीटों पर NDA प्रत्याशियों को अपना बहुमूल्य मत देकर विजयी बनाएं और बिहार में NDA सरकार को और अधिक सशक्त करें।
आज बिहार विधान परिषद् चुनाव के संबंध में नवादा–नालंदा यात्रा पर निकलने से पूर्व अपने पिता, बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री एवं जद (यू) के राष्ट्रीय अध्यक्ष आदरणीय श्री @NitishKumar जी से मिलकर उनका आशीर्वाद एवं मार्गदर्शन प्राप्त किया। मैं निरंतर प्रयासरत हूँ कि उनके विचारों, आदर्शों एवं निर्देशों का अनुसरण करते हुए बिहार की सेवा कर सकूँ और आप सभी की उम्मीदों पर खरा उतर सकूँ।
नवरात्रि के पावन अवसर पर आज पटना स्थित छोटी पटन देवी एवं बड़ी पटन देवी मंदिर में दर्शन-पूजन कर समस्त राज्यवासियों के सुख, शांति एवं खुशहाली की कामना की। माँ भगवती की कृपा सभी पर बनी रहे, प्रत्येक घर में प्रेम, सौहार्द एवं उल्लास का संचार हो तथा सभी का जीवन मंगलमय हो, यही प्रार्थना है।
Ram jivan Mandal @RamjivanMase
1 Followers 30 Following
Rajiv Kumar @MohitYa56829536
0 Followers 43 Following ग्राम सूरजपुरा पोस्ट सराय शीश गिरान जिला औरैया थाना कुदरकोट तहसील बिधूना उत्तर प्रदेश
Roma Jha @RomaJha222430
9 Followers 44 Following I am a passionate media professional who brings compelling stories and trending topics to life, connecting audiences with the world around
💫𝓢𝓐𝓝𝓖�... @Angle_Sangita
404 Followers 1K Following 𝓦𝓱𝓮𝓷 𝔂𝓸𝓾 𝓯𝓮𝓮𝓵 𝓵𝓸𝓷𝓮𝓵𝔂....𝓜𝓾𝓼𝓲𝓬 𝓲𝓼 𝔂𝓸𝓾𝓻 𝓸𝓷𝓵𝔂 𝓕𝓻𝓲𝓮𝓷𝓭 🎻🎶🎼 🦋 #Sangita 🦋 আজু সখি, মুহু মুহু গাহে পিক কুহু কুহু ,
aditya kumar @Aditya4Rupauli
6 Followers 119 Following
SANTOSH SAAN @SANTOSH63703164
4 Followers 126 Following
Ramanand Kumar @Ramanan41673435
2 Followers 19 Following
Aditya Vinay @adityavinay77
2 Followers 26 Following
Ashish Kumar @AshishPlurals8
2 Followers 61 Following District Secretary Jamui , The Plurals Party - TPP
Sudama Chauhan @SudamaChau32277
29 Followers 328 Following
Bittu Singh(बिह... @_bittusingh13
19 Followers 113 Following यह #बिहार हमारा है।इसे हमलोगों को ही बदलना पड़ेगा।हम तो #बिहारी हैं जनाब,जिएंगे भी यही,मरेंगे भी यही। 🇮🇳 जय जवान,जय किसान,जय बिहार,जय मगध 🇮🇳
Abhishek Kumar @theabhishek1506
0 Followers 7 Following
RAHUL KUMAR SONO JAMU... @KumarSono66742
5 Followers 38 Following
Satyendra kumar @satyendresamrat
4 Followers 28 Following youth student union leader TNB College Bhagalpur
Azad Adhikar Sena Par... @MithilaDelivery
13 Followers 133 Following Official channel of Azad Adhikar Sena Party Bihar Yuva Bihar
Kamla Choudhary @KamlaCh59282170
23K Followers 21K Following Teacher , My job is to collaborate towards the education of poor orphaned children and poor widows, at least 10 ₹.
Nitish Kumar @nitish7483
1K Followers 5K Following
rk soni @rksoni_ranjeet
70 Followers 280 Following welcome to my profile ∆social service My words may hurt you more than ever! I'm sorry.
Zafar Gori @zafar_gori88689
0 Followers 20 Following
Winnie @Winnie1779356
80 Followers 2K Following
CynthiaLouisa @87y63fxB70LVoY4
214 Followers 3K Following
Ashish Railway @AshishRailway
53 Followers 322 Following गलती से कल एक लड़की की तारीफ़ कर दी,बेचारी कल से 15 बार DP बदल चुकी है...♡♡♡
Chafferer @Chafferer134172
125 Followers 5K Following
Lalbabiraj Lalbabiraj @lalbabiraj71659
0 Followers 10 Following
amnesia @amnesia1868380
132 Followers 5K Following
Suraj Kumar @SurajKu04872814
1 Followers 242 Following
EileenDupont @w6Mkcn2UGqHoH
288 Followers 3K Following
OctaviaCraigie @1Y014D8zQ4FMko
193 Followers 3K Following
Pappu Raj @PappuRaj281294
2 Followers 206 Following
Roushan Sharma @sha3297
2 Followers 22 Following
ess kay @esskay07496100
424 Followers 5K Following
Angela Green @AngelaGree9051
4 Followers 118 Following
Kumar Lalit @kumarlalitpp
89 Followers 117 Following The Plurals Party @Plurals Bharat District secretory AIMLTA Muzaffarpur Lab Director Cure Pathology
Gaurav Kumar @GauravKuma32344
0 Followers 30 Following
Stekos @Stekos751244
9 Followers 283 Following यदि आप नौकरी चाहते हैं, तो कृपया मुझे अपना फोन नंबर भेजेंमैं आपके लिए एक साक्षात्कार की व्यवस्था करूँगा।मैं चैट में बहुत व्यस्त हूं
Atul yadav @Atulyadav00077
567 Followers 584 Following शौर्यम..दक्षम..युध्धेय..! बलिदान परम धर्म ! 🇮🇳 भारतीय, समाजवादी, धर्मनिरपेक्ष।
Sumit Singh @sumitsingh206
42 Followers 460 Following Lead Developer 👔, Trainer 📖, Cricket 🏏, Video Blogger 📹, Geek 💻, Gamer 🎮, Car racer 🚗
Shashibhushan Singh @Shashib99477256
489 Followers 2K Following
anurag @anurag1987161
6 Followers 116 Following
Kailash Mehndole dhak... @KailashMehndol1
21K Followers 10K Following अध्यक्ष मंडलम.कांग्रेस कमेटी महामंत्री धाकड़ किरार क्षत्रीय महासभा जिला छिंदवाड़ा
𝙼𝚛 𝚃𝚢𝚊... @mktyaggi
40K Followers 10K Following 🚩सनातनी | 🇮🇳 राष्ट्रवादी | 🚜 एक छोटा किसान 🧠 SC ST आरक्षण में क्रीमी लेयर समर्थक ✍🏻 देश, धर्म और धरती के पक्ष में विचार
Vote For Your Future @vote4goodfuture
227 Followers 3K Following For the unsung heroes who build India
SAMRAT MART ANIL @MartSamrat2069
20 Followers 136 Following
Haaris Qutub @HaarisQutu90609
4 Followers 29 Following
Bihar Public Service ... @BPSCOffice
86K Followers 0 Following An Official X account of Bihar Public Service Commission (BPSC)
Manish Kumar Verma @ManishVermaJDU
3K Followers 2 Following National General Secretary, Janata Dal (United) | Bihar | Former IAS Officer | IIT Delhi Alumnus
Aman Gupta🇮🇳 @PluralisticAman
170 Followers 228 Following IT guy & Social activists Joint Secretary (IT) @pluralsbharat
The Plurals Party | T... @pluralsbharat
65K Followers 51 Following Official handle of The Plurals Party (TPP) | द प्लुरल्स पार्टी (दप्पा) का आधिकारिक हैंडल | Progressive, Positive, Plural | सबका सम्मान, सबको संसाधन, सबका शासन
Anupam Kumar Suman @sumananupam13
7K Followers 9 Following DPhil Ancient Astronomy & MPhil Indian Religions (Oxford), MSc Public Policy (LSE), Cultural Astronomy (Wales), Maths (Patna) | Indian Civil Service (2004)
Ayushi Shukla @ayushimirzapur
33K Followers 1K Following PCC ,UP Congress ,Nehruvian By Thought, Hons Graduated Calcutta University,Animal Lover, Cordinator UP Mahila Congress ,@RahulGandhi my Superhero
Janata Dal (United) @Jduonline
340K Followers 41 Following विकास पुरुष श्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में सुशासन को समर्पित जनता दल (यूनाइटेड) का आधिकारिक X (Twitter) हैंडल






